Accident: मची चीख पुकार, निर्माणाधीन अस्पताल का छज्जा गिरा, कई मजदूर मलबे में दबे, महिला श्रमिक की मौत

राजनांदगांव। (Accident) जिले में मंगलवार को एक अस्पताल का निर्माणाधीन छज्जा गिरने से 1 मजदूर की मौत हो गई। हादसे के बाद मलबे में तीन मजदूरों के दबने की खबर सामने आ रही है। जिसमें एक महिला श्रमिक की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंच गई। वहीं छज्जा गिरते ही आसपास के लोग भागते हुए घटनास्थल पर पहुंचे। मलबे में फंसे लोगों को बाहर निकालने के लिए जुट गई। (Accident) मलबे में कई मजदूरों के दबे होने की आशंका टीम जता रही है।

शहर की बसंतपुर रोड पर तुलसी नर्सिग होम में काम चल रहा था। इसके पोर्च में यह हादसा हुआ है। ढलाई का काम आखिरी दौर पर था तभी भरभरा कर छज्जा नीचे गिर गया।

घटना के बाद से ही इस काम का ठेकेदार फरार हो गया है। महापौर हेमा देशमुख, निगम आयुक्त चंद्रकांत कौशिक, सीएसपी एमएस चंद्रा और नगर निगम के साथ ही होमगार्ड की टीम मौके पर पहुंची। मलबे में दबे मजदूरों को निकालने और जांच जारी है।

Exit mobile version