Accident: रायगढ़ से अंबिकापुर जा रही बस दुर्घटनाग्रस्त, कई यात्रियों को आई चोटे, 3 की हालत गंभीर

नितिन@रायगढ़। जिले में बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। कई यात्रियों को चोटे आई है. जबकि तीन यात्री गंभीर है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार सुबह 9 बजकर 0 5 मिनट में रायगढ़ से अम्बिकापुर के लिए निकली थी अंबिका बस पूँजीपथरा के पास सामारुमा जंगल के पास दुर्घटना ग्रस्त हो गई। दुर्घटना की वजह से कई यात्रियों को चोटे आई है। जिनमे तीन यात्रियों की चोट गंभीर है। जिन्हे प्राथमिक इलाज के लिए घर घोड़ा अस्पताल में भर्ती किया गया है।

घटना के संबंध में प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि रायगढ़ से अंबिकापुर जा रही अंबिका बस जिसकी रफ्तार अधिक होने के कारण पूंजीपथरा थाना क्षेत्र के सामारूमा जंगल में ड्राइवर ने बस का नियंत्रण खो दिया। जिसके बाद बस सड़क के दूसरी तरफ पलट गई। दुर्घटना की जानकारी मिलते ही टीआई कृष्णकांत सिह अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने घायल लोगों को इलाज के लिए घरघोड़ा अस्पताल भेज दिया। वहीं दुर्घटना के कारण सड़क पर लगा जाम खाली भी पुलिस ने खाली करवाया।


Exit mobile version