Accident: यात्रियों से भरी बस अनियंत्रित होकर खाई में गिरी…..घायल यात्री अस्पताल में भर्ती..2 की हालत गंभीर

शिव शंकर साहनी@अंबिकापुर। (Accident) रायपुर से गढ़वा जा रही यात्रियों से भरी बस अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। दरसअल सरगुजा जिले के उदयपुर थाना क्षेत्र के ग्राम गुमगा के पास रायपुर से गढ़वा जा रही महिंद्रा ट्रेवल्स की बस अनियत्रित होकर खाई में जा गिरी।

बताया जा रहा है की यात्री हैदराबाद से अपने घर जा रहे थे। बस में 30 से 35 लोग सवार थे। जिसमे 20 यात्रियों को चोटे आई है..जहा 9 यात्रियों को एम्बुलेंस से उदयपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र  भर्ती कराया गया है..वही दो यात्री गंभीर रूप से घायल है। जिनका इलाज जारी है।

इधर मौके पर पहुंचे तहसीलदार ने यात्रियों के बेहतर इलाज करने के लिए डॉक्टर को कहा है..और बाकि यात्रियों को घर पहुंचाने के लिए दूसरी बस की व्यवस्था कर ली गई है। 

Exit mobile version