Accident: कारीआम बंजारी घाट में बस दुर्घटनाग्रस्त, 35 यात्री घायल, 15 गंभीर रुप से घायल, अमरकंटक दर्शन से लौट रहे थे वापस

पेंड्रा।  (Accident) पेंड्रा से केंदा बिलासपुर जाने वाले सड़क मार्ग में कारीआम बंजारी घाट में बस दुर्घटना ग्रस्त हो गई। बताया जा रहा है कि ब्रेक फेल होने से बस खाई में जा गिरी है। अमरकंटक से वापस ढेलकाडीह खैरागढ़ की ओर बस जा रही थी। इस हादसे में 35 यात्री घायल हो गए हैं। 15 गंभीर रूप से घायल है। घायलों को बिलासपुर रेफर किया जा रहा है। सभी घायल राजनांदगांव जिले के रहने वाले हैं अमरकंटक दर्शन के लिए सभी आये थे ।

Exit mobile version