Accident: दो बसों की जबरदस्त भिड़ंत, 80 से अधिक यात्री घायल, 25 की हालत गंभीर, उड़े परखच्चे

छतरपुर।  (Accident) जिले में शनिवार को दो यात्री बसों में भिड़ंत में 80 से ज्यादा यात्रियों के घायल हो गए हैं। फिलहाल सभी घायलों का इलाज जिला अस्पताल में किया जा रहा है। यह हादसा छतरपुर जिले के के गुलगंज थाना क्षेत्र में हुई है।

मिली जानकारी के मुताबिक छतरपुर से बड़ामलहरा की ओर जा रही बस गुलगंज में रुककर सवारी भर रही थी। तभी पीछे से तेज रफ्तार में आ रही आ रही एक अन्य बस ने पहली बस को पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि पीछे से टक्कर मारने वाली बस के परखच्चे उड़ गए। दूसरी बस भी पलट गई। घटना के समय दोनों बसों में बड़ी संख्या में यात्री मौजूद थे। घटना में 80 यात्रियों के चोटें आई हैं, जबकि 20 से 25 यात्री गंभीर रूप से घायल हैं।

Chhattisgarh में आज मिले 31 संक्रमित, इस जिले में सामने आए सबसे अधिक मरीज, जानिए जिलेवार आंकड़े

मौके पर पहुंची पुलिस

घटना की जानकारी लगते ही मौके पर गुलगंज पुलिस पहुंच गई। इसके बाद घायलों को डायल 100 और एम्बुलेंस की मदद से उपचार के लिए प्राथमिक उपस्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। यहां से गंभीर घायलों को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। घायलों में महिलाएं एवं बच्चे भी शामिल हैं।

Bilaspur: आलू-प्याज के व्यापारी से 8 लाख से अधिक की ठगी, दलाल बनकर कारोबारी को लगाया चूना, एमपी के सागर से 3 आरोपी गिरफ्तार

सभी घायल अस्पताल में भर्ती

फिलहाल पुलिस ने सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है तो वहीं। प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो घटना पीछे से आ रही थी बस चालक की लापरवाही से हुई है। वह गाड़ी को तेज रफ्तार में चला रहा था जिसके चलते यह हादसा हुआ।

Exit mobile version