Accident: बस पलटने से 8 लोगों की मौत, कई घायल, बस में सवार थे 60 यात्री, तेज रफ्तार बना दुर्घटना का कारण

बेंगलुरु। कर्नाटक के तुमकुर जिले के पावागड़ा के निकट शनिवार को एक निजी बस पलट गयी, जिसमें आठ लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए।

कर्नाटक के गृह मंत्री अरागा ज्ञानेंद्र ने बताया कि घटनास्थल पर करीब एक दर्जन एम्बुलेंस को घायलों को अस्पताल पहुंचाने के लिए लगाया गया है। पुलिस अधीक्षक राहुल कुमार शाहपुरवाड़ ने बताया कि तेज गति से वाहन चलाने के कारण से यह दुर्घटना हुई है। जानकारी के अनुसार, बस में लगभग 60 यात्री सवार थे, जिनमें से कुछ लोग बस की छत पर भी बैठे थे।

Exit mobile version