माता के दर्शन को पहुंची महिला की मौत, दम घुटने से तोड़ा दम

गोवर्धन सिन्हा@डोगरगढ़। इन दिनों शारदीय नवरात्रि का पर्व चल रहा है। जिसके चलते देवी मंदिरों में दर्शन के लिए भक्तों की भीड़ लग रही है। इसी बीच मां बम्लेश्वरी माता के दर्शन के लिए परिवार संग डोंगरगढ़ पहुंची।

जानकारी के मुताबिक पूरा मामला डोंगरगढ़ का है। जहां धमतरी से कुछ ही दूरी पर स्थित बागतराई गांव की रहने वाली महिला सोनिया साहू बीते कल यानी शनिवार को परिवार के साथ डोंगरगढ़ दर्शन करने पहुंची थी। बताया जा रहा है कि तभी पांच से छह अक्टूबर की दरमियानी रात श्रद्धालुओं की काफी भीड़ होने के कारण गर्मी और उमस के कारण महिला की तबियत खराब हो गई जिसके बाद महिला को अस्पताल पहुंचाया गया लेकिन उसकी मौत हो गई। वहीं सरपंच भगवती साहू ने बताया कि भगदड़ में सोनिया साहू की मौत हुई है,पोस्टमार्टम के बाद शव अंतिम संस्कार के लिए गांव पहुंच गया।

Exit mobile version