दंतेश्वर कुमार@बीजापुर। जिले के भोपालपटनम के रामपुरम सीएएफ कैंप में पदस्थ जवान ने खुद को गोली मार ली है। घायल जवान को भोपालपटनम में उपचार के बाद जिला अस्पताल बीजापुर लाया गया। घायल जवान सीएएफ डी. कंपनी 15 वी बटालियन में पदस्थ है। घायल जवान का नाम मनोज दिनकर , जो कि जांजगीर का रहने वाला है। जवान की हालत गंभीर हैं। उसे बेहतर उपचार के लिए रायपुर रेफर किया जा रहा है। सीएएफ सहायक सेनानी डी.पी.बाड़ा ने इसकी पुष्टि की हैं। , यह भोपालपटनम थाना क्षेत्र का मामला। हैं।
सीएएफ कैंप में पदस्थ जवान ने खुद को मारी गोली, हालत गंभीर
