ChhattisgarhStateNewsछत्तीसगढ़

अबूझमाड़ की धरती से देश-दुनिया को अमन और शांति का संदेश: सीएम साय

नारायणपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने नारायणपुर में आयोजित अबूझमाड़ पीस हाफ मैराथन 2026 को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

इस ऐतिहासिक आयोजन में देश-विदेश से आए 60 से अधिक विदेशी प्रतिभागियों सहित 10 हजार से अधिक धावकों ने भाग लिया। 21 किलोमीटर लंबी यह दौड़ अबूझमाड़ की पावन धरती से शांति, विश्वास और विकास का संदेश पूरे देश और दुनिया तक पहुँचाने का माध्यम बनी।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि यह वही अबूझमाड़ है, जहां कभी आम नागरिक और सुरक्षा बलों का पहुँचना भी कठिन था, लेकिन आज सकारात्मक वातावरण और युवा वर्ग के जोश के कारण हजारों लोग यहां एकत्रित हुए।

उन्होंने आत्मसमर्पित माओवादी युवाओं की मैराथन में सहभागिता को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि यह शांति और मुख्यधारा में लौटने का संदेश है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह परिवर्तन डबल इंजन सरकार की नीतियों और नेतृत्व का परिणाम है। 31 मार्च 2026 तक बस्तर को नक्सलवाद से मुक्त करने का लक्ष्य तय है।

उन्होंने सुरक्षा बलों के साहस और पराक्रम को नमन करते हुए कहा कि इनके बलिदान से बस्तर में शांति और विकास की नींव मजबूत हुई है।

मुख्यमंत्री ने यह भी बताया कि हाल ही में 351 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन हुआ है। उन्होंने क्षेत्र में शांति, आजीविका और स्थानीय सहभागिता बढ़ाने की निरंतर पहल पर जोर दिया।

इस अवसर पर राज्य और जिले के वरिष्ठ अधिकारी, सांसद एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button