रायपुर टार प्रोडक्ट्स के गोदाम में लगी आग, पांच घंटे बाद भी रेस्क्यू जारी; धुंआ 20 किलोमीटर दूर से दिख रहा

रायपुर। राजधानी रायपुर के भनपुरी औद्योगिक क्षेत्र स्थित रायपुर टार प्रोडक्ट्समें शनिवार दोपहर अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने फैक्ट्री के एक हिस्से को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आग लगने की सूचना मिलते ही दमकल विभाग और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू किया। पांच घंटे बाद भी आग बुझाने का काम जारी है।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, फैक्ट्री परिसर से अचानक धुआं उठता दिखाई दिया, जिसके बाद कुछ ही मिनटों में आग की लपटें तेज हो गईं। फैक्ट्री में ऑयल और अन्य ज्वलनशील पदार्थ होने के कारण आग तेजी से फैलने लगी। कर्मचारियों ने तत्परता दिखाते हुए तुरंत फैक्ट्री खाली कराई, जिससे किसी भी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।

सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। इस दौरान पुलिस ने पूरे क्षेत्र को घेराबंदी कर सुरक्षित कर लिया, ताकि कोई भी व्यक्ति आग की चपेट में न आए। आग बुझाने के दौरान दमकल कर्मियों को काफी मशक्कत करनी पड़ी।

प्राथमिक जांच में शॉर्ट सर्किट को आग लगने का संभावित कारण बताया जा रहा है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी। आग से फैक्ट्री में रखे कच्चे माल और मशीनरी को नुकसान पहुंचा है। नुकसान का आकलन किया जा रहा है।

Exit mobile version