ChhattisgarhStateNewsछत्तीसगढ़

रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला: चाची पर 2 साल की मासूम से दुष्कर्म का आरोप, FIR दर्ज

मुंगेली। छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले से रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। लालपुर थाना क्षेत्र में एक महिला पर अपनी ही 2 साल की भतीजी के साथ दरिंदगी करने का गंभीर आरोप लगा है। घटना के सामने आने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है।

मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी महिला मासूम बच्ची के साथ गलत हरकतें करती थी। बच्ची के माता-पिता ने कई बार उसे इस शर्मनाक कृत्य करते हुए रंगे हाथों पकड़ा। परिजनों ने पहले समझाने की कोशिश की, लेकिन महिला के व्यवहार में कोई बदलाव नहीं आया। आखिरकार परेशान होकर परिजनों ने थाने में शिकायत दर्ज कराई।

पुलिस के मुताबिक, आरोपी महिला बच्ची के प्राइवेट पार्ट के साथ छेड़छाड़ करती थी, जिससे बच्ची को शारीरिक और मानसिक नुकसान पहुंचने की आशंका है। मामले की गंभीरता को देखते हुए छत्तीसगढ़ पुलिस ने तत्काल एफआईआर दर्ज कर ली है और जांच शुरू कर दी है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि बच्ची का मेडिकल परीक्षण कराया जाएगा और सभी जरूरी साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। आरोपी महिला से पूछताछ की जा रही है और आगे की कार्रवाई जांच के आधार पर की जाएगी।

Related Articles

Back to top button