कैबिनेट बैठक में 9 बड़े फैसले: एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स, SOG, पायलट ट्रेनिंग और स्टार्टअप नीति को मंजूरी

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित कैबिनेट बैठक में राज्यहित से जुड़े कई अहम फैसले लिए गए।

नशे के खिलाफ सख्त कार्रवाई के लिए 10 जिलों में जिला स्तरीय एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स हेतु 100 नए पद स्वीकृत किए गए। पुलिस मुख्यालय में एसओजी गठन के लिए 44 पदों को मंजूरी मिली।

युवाओं के लिए पायलट प्रशिक्षण को बढ़ावा देने उड़ान प्रशिक्षण संगठन की स्थापना होगी। साथ ही स्टार्टअप नीति 2025-26, 35 आवासीय कॉलोनियों का नगरीय निकायों को हस्तांतरण, नवा रायपुर में बहुमंजिला भवन, सिरपुर-अरपा विकास, क्लाउड फर्स्ट नीति और मोबाइल टावर योजना को भी स्वीकृति दी गई।

पढ़े साय कैबिनेट के अहम फैसले

        1. मंत्रिपरिषद द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य में डिजिटल अवसंरचना को विस्तार देने के लिए मोबाइल टावर योजना का अनुमोदन किया गया है। भौगोलिक विषमता और वामपंथी उग्रवाद प्रभावित क्षेत्रों में मोबाइल कनेक्टिविटी सीमित होने से शासन की योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन बाधित हो रहा है। इस योजना से मोबाइल टावर स्थापना हेतु चयनित सेवा प्रदाताओं को अनुमति और प्रशासनिक स्वीकृतियों की प्रक्रिया को सरल और समयबद्ध किया जाएगा।
        Exit mobile version