मड़ई मेला देखकर वापस आ रहे थे 6 युवक; दो बाइक में हुई आमने सामने की भिंड़त..2 की मौत, 4 घायल

बालोद। जिले में दो बाइक की आमने सामने की भिंड़त में दो लोगों की मौत हो गई। जबकि 4 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जा रहा है कि एक एक बाइक में 3-3 लोग सवार थे। जिसमें 4 लोग घायल हो गए। मृत युवक के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया।

हादसे की सूचना मिलते ही महामाया थाना पुलिस मौके पर पहुंची। सभी को 108 एंबुलेंस की मदद से अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने दो युवकों संदीप कुमार और संतराम को मृत घोषित कर दिया, वहीं अन्य 4 का इलाज हायर सेंटर में जारी है। इनमें से 2 की हालत गंभीर बनी हुई है। घटना महामाया थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बम्हनी कोपेडेरा मार्ग पर हुई।

जानकारी के मुताबिक, संदीप कुमार उत्तर बस्तर कांकेर के ग्राम पर्रेकोड़ो निवासी नलकसा से मड़ई मेला देखकर अपने गांव लौट रहा था। इसी दौरान ग्राम बम्हनी से अपने गांव कोपेडेरा जा रहे संतराम की मोटरसाइकिल के साथ उसकी भिड़ंत हो गई।  Lजांच में दूसरी बाइक से शादी के निमंत्रण कार्ड मिले हैं, जिससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि सभी युवक शादी का निमंत्रण देने गए थे।

Exit mobile version