बंदूकधारियों ने मचाया आतंक, ताबड़तोड़ गोलीबारी में 4 लोगों की मौत

नई दिल्ली। 4 लोगों की गोली मारकर हत्या कर दिए जाने से दहशत फैल गई है। लॉस एंजिलिस में शनिवार को गोलीबारी की घटना हुई। इसमें चार लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने इसे हत्या के बाद आत्महत्या का मामला बताया है। लॉस एंजिलिस पुलिस विभाग ने सोशल मीडिया पर एक बयान साझा कर बताया कि लेर्डो एवेन्यू के 11600 ब्लॉक में गोलीबारी की सूचना मिलने पर अधिकारी रात सात बजे से पहले घटनास्थल पर पहुंचे। मगर इस दौरान 4 लोगों की मौत हो चुकी थी। पूरे इलाके में लोगों के बीच अफरातफरी मची हुई थी।

लॉस एंजिलिस पुलिस ने बताया कि घटनास्थल पर चार लोगों को मृत घोषित किया गया और जांचकर्ताओं के अनुसार, यह हत्या के बाद आत्महत्या करने का मामला है। मृतकों के बारे में और कोई जानकारी अभी उपलब्ध नहीं कराई गई है और न ही यह बताया गया है कि गोलीबारी क्यों की गई। पुलिस हमलावरों की तलाश में जुटी है।​

Exit mobile version