देश की महिला सांसदों-विधायकों में 28 प्रतिशत पर आपराधिक केस, 17 अरबपति महिला सांसद: ADR रिपोर्ट

दिल्ली। चुनाव सुधार पर काम करने वाले NGO एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (ADR) ने एक रिपोर्ट जारी की है, जिसमें महिला नेताओं की आपराधिक पृष्ठभूमि, शिक्षा और संपत्ति का खुलासा किया गया है।

रिपोर्ट के अनुसार, देश की कुल 512 महिला सांसदों और विधायकों में से 143 (28 प्रतिशत) पर आपराधिक मामले दर्ज हैं। इनमें से 78 महिलाओं (15 प्रतिशत) पर हत्या, अपहरण जैसे गंभीर आरोप भी हैं। वहीं, 17 महिला नेताओं ने खुद को अरबपति बताया है, यानी उनके पास 100 करोड़ या उससे ज्यादा की संपत्ति है। इनमें लोकसभा की 6, राज्यसभा की 3 और विधानसभा की 8 महिला नेता शामिल हैं। सभी महिला सांसदों-विधायकों की कुल घोषित संपत्ति 10,417 करोड़ रुपये है। औसतन हर महिला नेता के पास 20.34 करोड़ रुपये की संपत्ति है।

शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो 71 प्रतिशत महिलाएं ग्रेजुएट या उससे ऊपर पढ़ी हैं, जबकि 24% ने 5वीं से 12वीं तक की पढ़ाई की है। 12 महिलाओं के पास डिप्लोमा है। उम्र के हिसाब से, 64% महिला नेता 41 से 60 साल, 22% की उम्र 25 से 40 और 14% की 61 से 80 साल के बीच है।

इन पार्टियों में इतने लोगों पर केस

Exit mobile version