प्रदेश में आज कोरोना के 264 नए मरीजों की पहचान, 727 एक्टिव केस

रायपुर। प्रदेश में आज कोरोना के 264 नए मरीज पाए गए है। वहीं 48  मरीजों ने कोरोना को मात दे दी है। जिसके बाद उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया है। 

प्रदेश ने आज कोरोना के जो नए मरीज मिले है, उसमें  दुर्ग से 14, राजनांदगांव से 26, बालोद से 8. बेमेतरा से 7, कबीरधाम से  6,  रायपुर से 54, धमतरी से 12, बलौदाबाजार से 13, महासमुंद से 12, गरियाबंद से 1, बिलासपुर से 17, रायगढ़ से 2,  कोरबा से 8, जांजगीर चांपा से 7, मुंगेली से 3,  गौरेला पेंड्रा मरवाही से 4, सरगुजा से 21, कोरिया से 3,  सूरजपुर से 17, बलरामपुर से 3, दंतेवाड़ा से 4, कांकेर से 10, नारायणपुर से 9 और बीजापुर से 3  मरीज शामिल है।

आज मिले कोरोना मरीजों के साथ ही प्रदेश में कोरोना मरीजों की संख्या 11 लाख 78 हजार 767 हो गई है। जिसमे से 727 एक्टिव मामले है। वहीं 11 लाख 63 हजार 890  मरीजों को स्वस्थ होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। जबकि इस वायरस से राज्य में अब तक 14150 मरीजों की मौत हो चुकी है।

Exit mobile version