Corona से 19 मरीजों की मौत, 4509 नए केस, रायपुर, दुर्ग समेत इन जिलों में मिले सबसे अधिक संक्रमित

रायपुर।  छत्तीसगढ़ में आज कोरोना के 4509 नए मरीज सामने आए  है। वहीं 5406 मरीजों ने कोरोना को मात दे दी है, जिसके बाद उन्हें  अस्पताल से  डिस्चार्ज कर दिया गया है। जबकि इलाज के दौरान 19 मरीजों  की जान चली गई  है । 

प्रदेश में आज जो कोरोना के नए मरीज मिले है, उसमें दुर्ग से 710, राजनांदगांव से 337,  बालोद से 125, बेमेतरा से 62, कबीरधाम से 42,  रायपुर से 957, धमतरी से 129,  बलौदाबाजार से 54,  महासमुंद से 78, गरियाबंद  से 30, बिलासपुर से 168,  रायगढ़ से 197, कोरबा से 165,  जांजगीर-चांपा से 321,  मुंगेली से 27,  गौरेला-पेंड्रा-मरवाही से 48,  सरगुजा से 136,  कोरिया से 76, सूरजपुर से 79,  बलरामपुर से 20, जशपुर से 48, बस्तर  से 169, कोंडागांव से 148,  दंतेवाड़ा से 50, सुकमा से 55,  कांकेर से 175, नारायणपुर 20,  बीजापुर से 83  नए मरीज शामिल है।

बता दें कि प्रदेश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 10 लाख 218  गई है , जिसमें से 31074  एक्टिव मामला है।  वहीं 10 लाख 55 हजार 398 मरीजों को स्वस्थ होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है, इस वायरस से प्रदेश में अब तक 13746  मरीजों की जान चली गई है।

Exit mobile version