रायपुर। प्रश्नकाल में कांग्रेस सदस्य अरूण वोरा ने प्रदेश में टाइगर रिजर्व क्षेत्र का मुद्दा उठाया। प्रदेश में कुल कितने टाइगर रिजर्व क्षेत्र हैं। 3 वर्षों में प्रदेश में बाघों के संरक्षण में कुल कितनी राशि खर्च की गई। प्रदेश में 2020 से 2022 तक कुल कितने बाघों की मौत हुई।
मोहम्मद अकबर की जगह मंत्री शिव डहरिया ने जवाब दिया। प्रदेश में कुल 3 टाइगर रिजर्व क्षेत्र हैं। प्रदेश में बाघों के संरक्षण में 183.77 करोड़ खर्च की गई। 2018 के गणना अनुसार प्रदेश में कुल बाघों की संख्या 19 थी प्रदेश में 2020 से 2022 तक कुल 2 बाघों की मौत हुई।