ट्रांसपोर्टर के घर से साढ़े 12 लाख की चोरी, रिश्तेदार के यहां रायपुर गया था परिवार, पकड़े जाने के डर से घर में रखे डीवीआर भी साथ ले गए चोर

बिलासपुर। ट्रांसपोर्टर के सूने मकान का ताला तोड़कर घुसे चोरों ने पांच लाख कैश और साढ़े सात लाख रुपए के गहनों पर हाथ साफ कर दिया ।  अंदर कमरे का लॉक टूटा हुआ था और आलमारी खुली थी। शिकायत के बाद पुलिस केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश में जुट गई है।

जानकारी के मुताबिक राजकिशोरनगर के कल्याण बाग में रहने वाले सच्चिदानंद मंगलानी (45) ट्रांसपोर्टर हैं। बीते शनिवार को दोपहर करीब तीन बजे वे परिवार के साथ रिश्तेदारी में रायपुर गए थे। इस दौरान उनके सूने मकान में ताला बंद था। इधर, रविवार की सुबह वे रायपुर से भाटापारा में रहने वाले रिश्तेदार के घर चले गए। फिर शाम करीब छह बजे वापस अपने घर कल्याण बाग पहुंचे। तब मकान का ताला टूटा मिला। ट्रांसपोर्टर ने चोरी की जानकारी पुलिस को दी। खबर मिलते ही पुलिस पीड़ित के घर पहुंची। इस दौरान कमरे में सामन बिखरे पड़े थे। पुलिस की फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट और डॉग स्क्वायड की मदद चोरी की जानकारी जुटाई जा रही है। इसके साथ ही आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे भी खंगाले जा रहे हैं। मगर बदमाश अपने पकड़े जाने और पहचान होने के डर से घर में रखे डीवीआर भी साथ ले गए।

Exit mobile version