छत्तीसगढ़ की 10 ट्रेनें कैंसिल: 11 से 27 अप्रैल तक नहीं चलेंगी पैसेंजर ट्रेनें, लोकल यात्रियों की बढ़ेगी परेशानी

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में रेलवे के चौथी लाइन निर्माण कार्य के चलते यात्रियों को बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ेगा। बिलासपुर रेल मंडल ने 11 से 27 अप्रैल के बीच 10 पैसेंजर ट्रेनों को रद्द करने का फैसला लिया है। इन ट्रेनों के रद्द होने से बिलासपुर, रायपुर, रायगढ़, कोरबा और गेवरा रोड के बीच यात्रा करने वाले लोकल यात्रियों पर सबसे ज्यादा असर पड़ेगा।

रेलवे अधिकारियों के अनुसार, बिलासपुर-झारसुगुड़ा सेक्शन में चौथी लाइन कनेक्टिविटी और ऑटो सिग्नलिंग के काम के लिए जांजगीर-नैला स्टेशन पर प्री-नॉन और नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य किया जाएगा। इसके लिए ब्लॉक लिया जा रहा है, जिससे ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहेगा।

हसदेव एक्सप्रेस को पैसेंजर की तरह चलाया जाएगा
यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे ने वैकल्पिक व्यवस्था भी की है। ट्रेन संख्या 18250/18249 और 18252/18251 कोरबा-रायपुर-कोरबा हसदेव एक्सप्रेस को 16 से 27 अप्रैल तक कोरबा-बिलासपुर के बीच पैसेंजर ट्रेन के रूप में चलाया जाएगा।

कई ट्रेनों का आंशिक संचालन
16 से 27 अप्रैल तक गोंदिया-झारसुगुड़ा पैसेंजर (68861) बिलासपुर तक ही चलेगी, जबकि झारसुगुड़ा-गोंदिया पैसेंजर (68862) बिलासपुर से शुरू होगी। यानी इन ट्रेनों का कुछ हिस्सा रद्द रहेगा।

गोंदिया में 20 दिन का ब्लॉक
नागपुर मंडल के गोंदिया स्टेशन पर भी प्लेटफॉर्म और ट्रैक अपग्रेड का काम होगा। इसके चलते करीब 20 दिनों तक ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहेगा, जिसका असर कई लंबी दूरी की ट्रेनों पर भी पड़ेगा।

एक्सप्रेस ट्रेनें भी प्रभावित
बिलासपुर-अमृतसर छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस 5 से 25 अप्रैल और अमृतसर-बिलासपुर एक्सप्रेस 7 से 27 अप्रैल तक रद्द रहेगी। इसके अलावा गोंडवाना एक्सप्रेस और समता एक्सप्रेस भी अलग-अलग तारीखों में निरस्त रहेंगी।

रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा से पहले NTES या हेल्पलाइन 139 पर ट्रेनों की स्थिति जरूर जांच लें, ताकि असुविधा से बचा जा सके।

Exit mobile version