IED ब्लास्ट में 1 जवान घायल, नक्सली हमले के बाद रेस्क्यू के लिए पहुंचे थे सुरक्षाबल

बीजापुर। जवानों पर नक्सलियों ने फिर IED ब्लास्ट किया है। जवान नक्सली हमले के बाद रेस्क्यू करने पहुंचे थे।  धमाके में 1 जवान के घायल होने की खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि मुठभेड़ के बाद आज जवान का रेस्क्यू करने निकले थे। इसी दौरान एक जवान का पैर पहले से प्लांट IED पर पड़ते ही ब्लास्ट हो गया।

बता दें शनिवार की इस घटना में अब तक 22 जवानों शहीद हो चुके हैं। मुठभेड़ में नक्सलियों को भी भारी नुकसान पहुंचा है। बताया जा रहा है तीन ट्रैक्टरों से नक्सली अपने साथियों को घटनास्थल से निकालने में कामयाब रहे हैं।

Exit mobile version