हड़ताल पर गई स्वच्छता दीदी , जानिए क्या हैं इनकी मांगे

नितिन खोब्रागढे@राजनांदगांव। शहर के इंदिरा नगर स्थित मणी कंचन केंद्र अर्थात कचरा सेंटर में बुधवार से स्वच्छता दिदीया हड़ताल पर चली गयी।‌ हड़ताल पर चले जाने से वहां का काम बुरी तरह प्रभावित हो गया।

शहर के वार्ड नंबर 41 मणी कंचन केंद्र अर्थात कचरा सेंटर की महिलाओ हड़ताल शुरू कर दी। प्रदर्शनकारी महिलाओं का कहना था कि कचरा सेंटर की तीन महिलाएं आए दिन विवाद करती रहती है, उनके यहां पर रहने से यहां का माहौल पूरी तरह से खराब हो चुका है। ‌

कई बार उनकी शिकायत की गई लेकिन निगम प्रशासन ने उन्हें कम से नहीं हटाया जिसके चलते शेष 16 महिलाओं ने एक राय होकर हस्ताक्षर करके केंद्र की प्रभारी संगीता साहू को अपना आवेदन प्रस्तुत किया। ‌ इधर प्रदर्शन की खबर लगते हैं निगम के अधिकारी मौके पर पहुंचे और प्रदर्शनकारियों ने उन्हें वस्तु स्थिति से अवगत कराया इसके बाद अफसर ने मनी कंचन केंद्र की महिलाओं को तत्काल हटाने के बाद नया भर्ती करने की बात कही।‌जिसके चलते मनी कंचन केंद्र की महिलाओं ने अपना विरोध दर्ज प्रदर्शन किया। ‌

आपको बता दे कि यह पहला मामला नहीं है जब मनी कंचन केंद्र में विवाद की स्थिति निर्मित हुई है। इससे पहले भी मानी कंचन केंद्र में आया विवाद हो चुका है। तीनों महिलाओं की शिकायत अन्य मणिकंचन केंद्र में काम करने वाली अन्य महिलाओं ने निगम कमिश्नर, महापौर से लेकर उच्च अक्षरों तक इसकी शिकायत की लेकिन शिकायत पर नहीं निकला समाधान तो मणि कंजन केंद्र की 16 महिलाओं ने एक साथ काम नहीं करने की बात कही।

Exit mobile version