Chhattisgarh

राजधानी में फिर चली गोली, 4 आरोपी गिरफ्तार

रायपुर। रायपुर के तेलीबांधा इलाके में गर्लफ्रैण्ड को लेकर हुए विवाद में आरोपियों ने गोली चला दी। घटनाक्रम की सूचना मिलने पर पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से एक पिस्टल, 12 बोर की बंदूक, स्नाइपर, चाकू और दो चारपहिया वाहन भी जप्त किए गए हैं।

शिकायतकर्ता मदनजीत सिंह ने तेलीबांधा में रिपोर्ट दर्ज कराई कि 5 मार्च को प्रभजोत सिंह और जसपाल सिंह के बीच ‘‘गर्लफ्रैण्ड’’ को लेकर विवाद हुआ था। इसके बाद 6 मार्च को दोनों पक्षों के बीच बातचीत के दौरान विवाद बढ़ गया और जसपाल सिंह एवं उसके साथियों ने फायरिंग की। शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर त्वरित कार्रवाई की।मामले में 1 अन्य आरोपी फरार है, जिसकी तलाश जारी है।

इन आरोपियों की हुई गिरफ्तारी

  1. जरनैल सिंह (उम्र 57 वर्ष), निवासी गोविन्द नगर, रायपुर
  2. अभिजोत सिंह (उम्र 27 वर्ष), निवासी गोविन्द नगर, रायपुर
  3. जसपाल सिंह (उम्र 27 वर्ष), निवासी गोविन्द नगर, रायपुर
  4. हरप्रीत सिंह (उम्र 47 वर्ष), निवासी गोविन्द नगर, रायपुर

Related Articles

Back to top button