देश - विदेश

भीषण गर्मी से झुलस रहे उत्तर भारत को कब मिलेगी राहत, IMD ने दी जानकारी

Mansoon alert:: मौसम विभाग के मुताबिक, मानसून अंडमान निकोबार के रास्ते भारत में प्रवेश कर चुका है। इसके बाद उसकी एंट्री केरल में होगी। वहां से धीरे-धीरे आगे बढ़ते हुए यह 18 से 20 जून के बीच यूपी पहुंचेगा।

दिल्ली-एनसीआर में भीषण गर्मी से परेशान उत्तर भारत के लोगों के लिए अच्छी खबर है। दरअसल, भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने दिल्ली-एनसीआर, यूपी और बिहार में मानसून को लेकर कई पूर्वानुमान लगाए हैं।

मौसम विभाग के मुताबिक, मानसून अंडमान निकोबार पहुंच चुका है। 31 मई या एक जून को मानसून केरल में प्रवेश कर सकता है। आईएमडी का अनुमान है कि जिस गति से यह आगे बढ़ रहा है, उसके आधार पर यह 18 से 20 जून के बीच गोरखपुर या वाराणसी के रास्ते यूपी में प्रवेश करेगा। विभाग का कहना है कि लखनऊ में 23 से 25 जून के बीच मानसून की पहली बारिश होने की उम्मीद है।

इस वर्ष अच्छी बारिश की उम्मीद

उत्तर प्रदेश में हाल के वर्षों में मानसून की बारिश के आंकड़ों पर गौर करें तो वर्ष 2023-24 में यहां सामान्य बारिश की तुलना में 71 फीसदी यानी 589.3 मिमी बारिश होगी जबकि पिछले साल इसी अवधि में 829.8 मिमी बारिश हुई थी। वर्ष 2022-23 में सामान्य बारिश 829.8 मिमी के मुकाबले 514.3 यानी 62 फीसदी ही बारिश हुई थी। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि इस बार मानसून में अच्छी बारिश की उम्मीद है। जून-अगस्त तक ‘ला नीना’ की स्थिति बनने की उम्मीद है। इस वजह से पिछले साल की तुलना में इस बार अच्छी बारिश होने की संभावना है।

इस दिन दिल्ली-एनसीआर और अन्य राज्यों में प्रवेश

मौसम विभाग ने बताया कि बिहार में 15 जून तक मानसून पहुंच सकता है। इसके अलावा मध्य प्रदेश में 15 से 20 जून, राजस्थान में 25 से 30 जून, महाराष्ट्र में 10 जून और छत्तीसगढ़ में 15 जून तक मानसून पहुंचने की उम्मीद है। आईएमडी के मुताबिक दिल्ली और एनसीआर के शहरों में 30 जून तक मानसून आ सकता है। इन राज्यों में भी इस बार मानसून के दौरान पिछले कुछ सालों के मुकाबले ज्यादा बारिश होने का अनुमान है।

पूरा उत्तर भारत भीषण गर्मी और लू से परेशान है।

इस समय पूरा उत्तर भारत भीषण गर्मी और लू की मार झेल रहा है। दिल्ली-एनसीआर में तापमान 45-47 डिग्री सेल्सियस के बीच बना हुआ है। राजस्थान में भी तापमान 47 डिग्री तक पहुंच गया है। हरियाणा, यूपी, पंजाब और मध्य प्रदेश में भी यही स्थिति है। मौसम विभाग ने पूरे उत्तर भारत के लिए लू को लेकर अलर्ट जारी किया है। विभाग के मुताबिक, अगले तीन-चार दिनों तक लोगों को गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है।

Related Articles

Back to top button