Jannah Theme License is not validated, Go to the theme options page to validate the license, You need a single license for each domain name.
Uncategorized

मुख्यमंत्री ने सक्ती जिले को 145 करोड़ रूपए से अधिक के विकास कार्यों की दी सौगात

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज सक्ती जिले के डभरा विकासखंड प्रवास के दौरान दशहरा मैदान डभरा में आयोजित कार्यक्रम में 1 अरब 45 करोड़ 5 लाख रूपए से अधिक के 170 विभिन्न विकास कार्यों की सौगात दी। मुख्यमंत्री द्वारा आज 141 करोड़ 58 लाख रूपए की लागत से निर्मित 152 कार्यों का भूमिपूजन और 3 करोड़ 46 लाख रूपए के लागत से बनने वाले 18 कार्यों का लोकार्पण किया गया।

 मुख्यमंत्री बघेल द्वारा कुल 18 लोकार्पित कार्यों में जनपद पंचायत डभरा अंतर्गत 120 लाख रुपए की लागत से 12 कार्य , जनपद पंचायत मालखरौदा अंतर्गत 36 लाख रुपए की लागत से 4 कार्य, लोक निर्माण विभाग अंतर्गत 150.630 लाख रुपए की लागत से 1 कार्य और वन विभाग अंतर्गत 40.070 लाख रुपए की लागत के 1 कार्य शामिल है।

Related Articles

Back to top button