मुख्य सड़क में निकाली गई कांग्रेस विधायक और महापौर रायगढ़ की शव यात्रा, सड़क के गड्ढों पर दफनाया गया प्रतिकात्मक शव को

नितिन@रायगढ़। शहर की सड़को की बेहद खराब स्थिति की वजह से आम जनों को हो रही समस्या को ध्यान में रखते हुए अब जगह जगह कांग्रेसी जनप्रतिनिधियों का विरोध होना शुरू हो गया है।

इस क्रम में बीते कल भाजपा युवा नेता दिलराज नेतृत्व में ऐतिहासिक विरोध प्रदर्शन देखने को मिला। यहां कांग्रेस की नगर सरकार की मुखिया महापौर जानकी काटजू और रायगढ़ विधायक प्रकाश नायक की सांकेतिक शव यात्रा निकाल कर दोनो के शवों को सड़क के उन्ही गड्ढों में दफनाया गया जिन्हे 15 दिन पहले लाखों रुपए खर्च कर बनाया गया था।

इस अनोखे विरोध प्रदर्शन को लेकर स्थानीय जागरूक युवक दिलराज सिंह का कहना है कि शहर के सड़कों की वर्तमान स्थिति किसी से छुपी नहीं है। शहर के मुख्यमार्गों में से एक जिला जेल परिसर की सड़क है। इसे जिसे गौरव पथ के नाम से जाना जाता है। इसके आज इतने बड़े- बड़े गड्ढे उभरे हुए है। कि इसपर वाहन चलाना किसी बड़ी चुनौती से कम नहीं है। ये गढ्ढे कांग्रेस सरकार के विकास के झूठे दावों मुंह चिढ़ाने के लिए काफी है। उन्होंने बताया कि अभी हाल ही में लगभग 10 से 15 दिन पहले ही सड़क की मरम्मत करवाई गई थी। जो एक दिन के बरसात में ही पूरी तरह धूल गई। यहां तक कि सड़क में डाली गई सभी सामग्रियां बरसाती पानी में बह भी गई। इस तरह सड़क के निर्माण की  गुणवत्ता साफ तौर पर दिखती है। 

आज सड़क पुनः उसी हालत में पहुंच गई है,जिस हाल में पहले थी। जबकि इस सड़क से सरकारी अधिकारी और कांग्रेसी जनप्रतिनिधि लगातार आते जाते है, लेकिन उन्हें न तो सड़क का हाल दिखता है,न ही सड़क के किनारे बसे आम लोगों और दुकानदारों की समस्या दिखती है।

इसी स्तर हीन भ्रष्टाचारी कार्यों पर रायगढ़ शहर के महापौर और विधायक की मौन स्वीकृति मानते हुए पूरे क्षेत्रवासी में भारी रोष है। चुकि स्थानीय लोग पिछले चार सालों से सड़क की खस्ता हाली से परेशान हैं।  इस लिहाज से आज उनके द्वारा महापौर जानकी काटजू और विधायक प्रकाश नायक की शव यात्रा निकाली गई। और साथ ही उन्ही गड्ढों में विधायक और महापौर के पुतलो को सांकेतिक तौर पर दफनाया भी गया। आज विरोध के बाद यदि शीघ्र ही सड़क का निर्माण शुरू नही किया गया। तो आज से दस दिन बाद इसी स्थान पर दोनो शवों का दशगात्र और तेरह दिन बाद तेरही का कार्यक्रम भी यही पर किया जाएगा।।

Exit mobile version