चुनावी ड्यूटी में लापरवाही बरतने वालों पर गिरी गाज, तीन कर्मचारी निलंबित

जगदलपुर। चुनावी ड्यूटी में लापरवाही बरतने वाले शिक्षा विभाग के तीन कर्मचारियों पर कार्यवाही की गई है। छत्तीसगढ़ सिविल सेवा 1966 नियम 9 के तहत निलंबन की कार्यवाही की गई है। चुनावी ड्यूटी में बिना बताए गायब रहने पर जिला निर्वाचन अधिकारी ने सख्ती दिखाई है। प्रधान अध्यापक संजय मिश्रा, प्रधान पाठक रविन्द्र कुमार नाग और व्याख्याता अखिलेश कुमार त्रिपाठी पर कार्यवाही की गई।

Exit mobile version