पुलिस ने 24 घंटे के भीतर सुलझाई अंधे कत्ल की गुत्थी, 3 आरोपियों को किया गिरफ्तार

बलरामपुर। युवक के अंधे कत्ल की गुत्थी पुलिस ने 24 घंटे के अंदर सुलझा ली है। इस मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को हिरासत में लिया है। घटना के पीछे मृतक के प्रेम प्रसंग का मामला सामने आया है।

बेलवाडामर जंगल के समीप बुधवार की सुबह एक युवक की लाश मिली थी। धारदार हथियार से गला रेतकर उसकी हत्या की गई थी। सूचना पर पुलिस और डॉग स्क्वांड की टीम मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई। पुलिस को जांच में पता चला कि मृतक आरोपी की पत्नी से लगातार बात कर रहा था। इसी बात से नाराज आरोपी ने हत्या के लिए फिरौती भी दी थी। पुलिस ने 24 घंटे के भीतर ही सभी 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

Exit mobile version