खेल

ईशान किशन ने मुंबई इंडियंस के लिए रचा इतिहास, आईपीएल में कमाल करते हुए क्विंटन डिकॉक को किया पीछे

मुंबई इंडियंस और केकेआर के बीच मैच बारिश की वजह से 16-16 ओवर का कर दिया गया। मैच में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। केकेआर ने टीम ने मुंबई इंडियंस को जीतने के लिए 158 रनों का टारगेट दिया। इस मैच में मुंबई इंडियंस की तरफ से एक कैच पकड़ते ही ईशान किशन ने एक बड़ा रिकॉर्ड बना दिया है और उन्होंने क्विंटन डि कॉक को पीछे कर दिया है।

ईशान किशन ने बनाया ये रिकॉर्ड

ईशान किशन ने कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ रिंकू सिंह का कैच पकड़ा। इसी के साथ ईशान मुंबई इंडियंस के लिए आईपीएल में सबसे ज्यादा शिकार करने वाले विकेटकीपर बन गए हैं। उन्होंने विकेटकीपर के तौर पर मुंबई इंडियंस के लिए 48 डिसमिसल किए हैं। ईशान किशन ने क्विंटन डि कॉक को पीछे कर दिया है। डि कॉक ने मुंबई इंडियंस के लिए विकेटकीपर के तौर पर 47 डिसमिसल किए हैं।

मुंबई इंडियंस के लिए IPL में सबसे ज्यादा डिसमिसल करने वाले प्लेयर:
48- ईशान किशन

47- क्विंटन डि कॉक
28- पार्थिव पटेल
21- दिनेश कार्तिक

ऐसा रहा ईशान किशन का करियर
ईशान किशन साल 2016 से ही आईपीएल में खेल रहे हैं। मुंबई इंडियंस के अलावा उन्होंने गुजरात लॉयंस के लिए खेला है। उन्होंने अभी तक आईपीएल के 103 मैचों में कुल 2590 रन बनाए हैं, जिसमें 16 अर्धशतक शामिल हैं। इस दौरान उनका हाईएस्ट स्कोर 99 रहा है। वह आईपीएल में 249 चौके और 117 छक्के लगा चुके हैं।

Related Articles

Back to top button