क्राईम

रांची के एक्सट्रीम बार के DJ संचालक की गोली मारकर हत्या, पुलिस जांच में जुटी

रांची। झारखंड की राजधानी रांची के एक्सट्रीम बार में रविवार देर रात डीजे संचालक संदीप उर्फ सैंडी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना के समय पांच युवक बार में शराब पी रहे थे और उनका संदीप और अन्य स्टाफ के साथ झगड़ा हो गया था। वहां मौजूद लोगों ने झगड़े को शांत कराया और युवक बार से चले गए। यह पूरी वारदात बार में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पुलिस अब अपराधियों की तलाश में जुट गई है। 

कुछ देर बाद पांचों युवक बार में वापस आ गए और संदीप के सीने पर गोलियां चला दीं। इस घटना के समय बार बंद हो रहा था और कर्मचारी बार से निकल रहे थे। इसके बाद युवकों ने बार के अंदर भी कई राउंड फायरिंग की और फिर फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। यह घटना रांची के चुटिया थाना क्षेत्र की है।

Related Articles

Back to top button