बेमेतरा। जिले के बारूद फैक्ट्री मे ब्लास्टिंग की खबर सामने आ रही हैं। बेरला के पटाखा फैक्ट्री में ब्लास्ट हुआ है। ब्लास्टिंग मे कुछ लोगों के मारे जाने की भी खबर है। लेकिन अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। घटना के बाद लोग दहशत मे हैं। ब्लास्ट का कारण अज्ञात बताया जा रहा है। मलबे में कई लोगों के दबे होने की आशंका भी जताई जा रही हैं। घटना में घायल लोगों को AIIMS रेफर किया गया है। कितने लोगों की मौत हुई है,इसकी अधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
बारूद फैक्ट्री में ब्लास्ट, मलबे में कई लोगों के दबे होने की आशंका, मौत की अधिकारिक पुष्टि नहीं
![](http://khabar36.com/wp-content/uploads/2024/05/Screenshot_2024-05-25-10-02-39-38_6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7_copy_1280x720.jpg)