Bhilai: 1100 से ज्यादा मंदिरों से भव्य शोभायात्रा व निकली झांकियां, रामभक्त हुए पुरस्कृत

अनिल गुप्ता@भिलाई। रामनवमी के अवसर पर भिलाई के 1100 से ज्यादा मंदिरों से भव्य शोभायात्रा व झांकिया निकाली गई। यह शोभायात्रा शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुये पावर हाऊस में आयोजित धर्म सभा मे शामिल हुये।जहाँ मुख्य वक्ता के रूप में शामिल हुये भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय सचिव सुनील देवधर द्वारा रामभक्तों को पुरस्कृत किया गया

रामनवमी के अवसर पर निकाली गई भव्य शोभायात्रा के कारण पूरा शहर भगवामय दिखाई दे रहा था। रामधुन के साथ शहर के अलग – अलग 1100 मंदिरों से शोभायात्रा निकाली गई। जिसमे हजारो रामभक्तों ने हिस्सा लेकर धर्म ध्वज उठाया। और हिंदुओं के आराध्य प्रभु श्रीराम के जन्मोत्सव को धार्मिक आस्था के साथ मनाया। इस दौरान अखाड़ा के रोमाचंकारी करतब भी रामभक्तों द्वारा प्रदर्शित किया गया। जगह जगह से निकली शोभायात्रा विभिन्न मार्गों से होते हुये पावर हाउस स्तिथ रामलीला मैदान पहुँची। जहाँ श्रीराम जन्मोत्सव समिति के द्वारा सभी रामभक्तों का स्वागत किया गया। समिति द्वारा वर्ष 1986 से इस तरह का आयोजन किया जा रहा है। लेकिन विगत 2 वर्षों से कोविड महामारी के कारण उत्सव को भी बंद कर दिया गया था। लेकिन इस वर्ष महामारी के शिथिल होने के बाद दुगने उत्साह के साथ शहर के रामभक्तों ने अपने कंधों पर विशाल धर्म ध्वज उठाकर हिंदू होने का गर्व अनुभव किया। शोभायात्रा को निहारने के लिए शहर के लोगो का भी उत्साह नजर आ रहा था।

शोभायात्रा के धर्मसभा स्थल पर पहुँचने के बाद समिति के सरंक्षक व प्रदेश के पूर्व विधानसभा अध्यक्ष प्रेमप्रकाश पांडेय द्वारा रामभक्तों का पुष्पों की वर्षा कर स्वागत किया। इस दौरान भाजपा के राष्ट्रीय सचिव सुनील देवधर भी मुख्य वक्ता के रूप में शामिल हुये। जहाँ उन्होंने धर्मध्वज उठाने वालों रामभक्तों को संबोधित किया

इनके बाद समिति के सरंक्षक प्रेमप्रकाश पांडेय ने भी धर्म सभा को संबोधित किया। 37 वर्ष के इस आयोजन में मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम का जन्मोत्सव रामभक्तों के द्वारा आस्था और विश्वास के साथ मनाया गया। जिसके कारण भिलाई शहर भी राममय नजर आया।

Exit mobile version