नकाबपोश शख्स ने चाकू गोदकर सरेआम लड़की का किया मर्डर

गौरेला पेंड्रा मरवाही। जिले से एक परेशान कर देने वाला वीडियो सामने आया है। वीडियो में नजर आ रहा है कि एक शख्स सड़क पर सभी के सामने लड़की की चाकू मारकर हत्या कर रहा है।


गौरेला पेंड्रा मरवाही में हुई लड़की की हत्या का एक वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में नजर आ रहा है कि एक सफेद रंग की स्कूटी पर एक लड़का बैठा हुआ है। उसके एक तरफ एक लड़की खड़ी है तो दूसरे तरफ एक लड़का खड़ा है। दोनों के चेहरे ढके हुए हैं। काफी देर तक तो दोनों बात करते रहें मगर अचानक लड़के का ना जाने क्या होता है और वह चाकू निकालकर लड़की पर हमला कर देता है। वह नकाबपोश शख्स लड़की पर तब तक हमला करता है जब तक उसकी मौत नहीं हो जाती है। इस दौरान वहां सड़क पर कई लोग मौजूद थे मगर किसी की हिम्मत नहीं हुई कि वो उस आदमी को रोके या फिर लड़की को बचाने का प्रयास करें। स्कूटी पर जो लड़का बैठा हुआ था, वह भी डर कर वहां से भाग जाता है।

हत्या की पूरी घटना वहां लगे CCTV कैमरे में कैद हो गया। लड़की के मर्डर की सूचना मिलने के बाद गौरेला पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और मामले की जांच में लग गई है। वीडियो में आपने देखा ही होगा कि पुलिस वहां पहुंचकर अपनी कार्रवाई कर रही है। फिलहाल इस मामले में अभी पुलिस की तरफ से कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया गया है।

Exit mobile version