मध्यप्रदेश

वन विहार की एकलौती सफेद बाघिन रिद्धि का निधन, इस  बीमारी से थी ग्रस्त

भोपाल। पिछले डेढ़ साल से किडनी की बीमारी से जूझ रही बाघिन रिद्धि की मौत हो गई। इसकी उम्र 15 साल थी। इसे इंदौर जू से भोपाल वन विहार लाया गया था। ये वन विहार की इकलौती सफेद बाघिन थी। शरीर के अंगों का काम न करना मौत का कारण बताया गया। दुनिया में सफेद बाघों की मौजूदगी रीवा स्थित बाघ मोहन से शुरू हुई। यह भी उसी में से एक थी। वन विहार प्रबंधन के मुताबिक रिद्धी की मौत 18 और 19 सितंबर की रात हुई।

इसने दो दिन से खाना पीना छोड़ रखा था। गुरुवार सुबह सात बजे बाघिन के बाड़े में बने कोटेज में जब कर्मचारी पहुंचे तो उसे बेहोश पाया। वन्यप्राणी चिकित्सक वन विहार डॉ. अतुल गुप्ता ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। बाघिन की जांच में पता लगा कि इसके सभी अंगों ने काम करना बंद कर दिया था, जो मौत का कारण बना। ऐसा बुजुर्ग अवस्था के कारण हुआ।

Related Articles

Back to top button