Jannah Theme License is not validated, Go to the theme options page to validate the license, You need a single license for each domain name.
क्राईम

Bilaspur: अधिक ब्याज वसूले जाने से था नाराज, विवाद में चाकू से ताबड़तोड़ वार, अस्पताल में मौत, आरोपी गिरफ्तार

कोटा। डेढ़ साल पहले सियाराम सूर्यवंशी ने साहू राम प्रसाद सूर्यवंशी से 30 हजार रुपए का उधार लिया था। जिसमें ब्याज की रकम को जोड़कर ज्यादा की उगाही की गई। जिसके बाद से दोनों के बीच अक्सर विवाद होता था। विवाद इतना बढ़ा कि सियाराम ने रामप्रसाद के छीने में चाकू से ताबड़तोड़ वार किए। अस्पताल में उसकी मौत हो गई। इधर पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर ली।

National: सेना ने चीनी पीएलए से संपर्क किया, अरुणाचल प्रदेश के ‘अपहृत’ युवाओं की वापसी की मांग की

जानकारी के मुताबिक मामला डेढ़ साल पहले जुड़े उधार की राशि से है। उस वक्त सियाराम ने राम प्रसाद से 30 हजार रुपए की उधारी ली थी। उधारी की रकम पर ब्याज जोड़कर रामप्रसाद सूर्यवंशी ने रकम की उगाही की। इसके बाद से दोनों के बीच विवाद होता था। छेरछेरा त्यौहार के दिन शाम 6 बजे के करीब राम प्रसाद सूर्यवंशी अपने साढू सियाराम के घर के बगल से शराब पीकर निकल रहा था। इस दौरान दोनों आमने सामने हुए और फिर से विवाद शुरू हो गया। गुस्से में रामप्रसाद सूर्यवंशी के सीने पर सियाराम सूर्यवंशी ने उसके ही परिजनों के सामने चाकू से कई वार किए। परिजन घायल रामप्रसाद को लेकर उपचार के लिए सिम्स पहुंचे जहां उसकी मौत हो गई।

SC का महाराष्ट्र को आदेश, राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग से साझा करें ओबीसी विवरण

रामप्रसाद के मृ्त्यु की खबर सुनकर सियाराम फरार हो गया था। वह अन्य प्रदेश भागने की फिराक में था। इससे पहले पुलिस ने उसे ग्राम तकनी में पकड़ लिया। उसके पास से धारदार हथियार भी बरामद कर लिया गया है।

Related Articles

Back to top button